राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों घायल युवकों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मैक्स और बाइक को कब्जे में ले लिया।
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर 26 दिसंबर की शाम को दो मैक्स और बाइक आपस में भिड़ गईं। हादसे में महिला व दो युवक घायल हो गए। युवकों को उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद भेजा है। मौके पर पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव तामसी तिराहे पर दो मैक्स टकरा गईं। एक मैक्स सादाबाद की ओर से गांव तामसी में चल रहे टंकी के निर्माण के लिए सामान लेकर आ रही थी तो दूसरी कस्बा सहपऊ से महिलाओं और बच्चों को लेकर बिसावर में नामकरण संस्कार में जा रही थी। तामसी तिराहे पर सादाबाद से आने वाली मैक्स के चालक ने तेजी से अपने वाहन को तामसी की ओर मोड़ा।
दुर्घटना से बचने की काेशिश में दूसरी मैक्स के चालक ने भी अपनी गाड़ी गांव तामसी की ओर मोड़ दी। तामसी रोड पर दूसरी तरफ से बाइक से गांव थरौरा निवासी गजेंद्र और गांव सेंदरिया निवासी जयवीर आ रहे थे। सामने वाली मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक और मैक्स में बैठी महिला घायल होकर बेहोश हो गई। इधर, पीछे चल रही मैक्स भी आगे चल रही मैक्स में घुस गई।
विज्ञापन
कुछ महिलाएं जैसे-तैसे उसे होश में लेकर आईं, जिसके बाद वे उसे लेकर दूसरे वाहन से रवाना हो गईं। मौके पर जुटी भीड़ ने टक्कर मारने वाली मैक्स के चालक को पकड़कर पीट दिया। राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों घायल युवकों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मैक्स और बाइक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि कोतवाली में किसी ने दुर्घटना की कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।