फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathtras News: भाजपा नेता के घर में घुसे लोग, पांच लोगों को लाठी-डंडों से पीटा, तीन की हालत गंभीर

Mon, 20 May 2024 10:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भाजपा नेता सुरेश प्रजापति की भतीजी ने दरवाजे की कुंदी खोली तो चारों लोग गोलियां देते हुए घुस आए और भाई, भाभी, भतीजे, पत्नी व बेटी पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। घायलों को मुरसान थाने लाया गया।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान कस्बा के मोहल्ला मढ़ैया में 19 मई की देर रात को चार लोगों ने भाजपा नेता के घर पर हमला बोल दिया। दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। तीन लोगों के गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। 

विज्ञापन


भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रजापति निवासी मोहल्ला मढ़ैया का कहना है कि वह मुरसान से बाहर रहकर मजदूरी करने गए थे। 19 मई की रात को उनके परिवार के लोग घर पर सो रहे थे। इस दौरान पास के रहने वाले चार लोग आ गए और घर के दरवाजे को पीटने लगे। 

आरोप है कि जब सुरेश की भतीजी नीतू ने दरवाजे की कुंदी खोली तो चारों लोग गोलियां देते हुए घुस आए और भाई हरवीर, भाभी विराम देवी, भतीजे मुकेश, पत्नी ममता व बेटी पायल पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। घायलों को मुरसान थाने लाया गया। वहां से सीएचसी भेज दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण मुकेश, ममता और गरिमा को उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें