फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डिग्री वाले पांच और शिक्षक मिले

Sat, 18 Nov 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
Teacher
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में पांच और फर्जी बीएड शैक्षिक प्रमाण पत्र वाले शिक्षक सत्यापन के बाद सामने आएं है। बीएसए ने इसके साथ ही पूर्व की 60 फर्जी शिक्षकों के वेतन रोक लगाने के बीईओ को निर्देश दिए हैं। बीएसए ने इसके साथ ही बीईओ को निर्देश दिए हैं कि जिन शिक्षकों द्वारा अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराए हैं, उनको भी संदिग्ध मानते वेतन रोके जाने की कार्रवाई की जाय।
विज्ञापन


डॉ. भीमराम अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से शिक्षा सत्र 2004-05 में बीएड की फर्जी डिग्री लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में 4570 शिक्षकों ने नौकरी प्राप्त की है। इस बीएड डिग्री को शासन द्वारा पहले ही अमान्य घोषित किया जा चुका है। अब शासन ने इस अमान्य डिग्री वाले शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। 

शासन के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में लगातार विभागीय शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। विभाग ने पूर्व में जांच के बाद इस प्रकार के 60 शिक्षकों की फर्जी बीएड डिग्रियों का सत्यापन किया था। अब विभाग की जांच और आगे बढ़ी तो शनिवार तक पांच और शिक्षक फर्जी बीएड डिग्री वाले सामने आए हैं। इनमें सादाबाद में एक, सासनी में दो एवं सिकंदराराऊ में दो और फर्जी बीएड डिग्री वाले शिक्षक समाने आए हैं। विभाग को उम्मीद है कि सभी शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूर्ण होने तक यह संख्या 100 पार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें