फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस में हुए सड़क हादसे, दुर्घटनाओं में महिला, बालक सहित पांच घायल

Sat, 02 Dec 2023 09:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी यशोदा पत्नी अजय 2 दिसंबर की सुबह किसी काम से जा रही थीं। तभी अलीगढ़ रोड स्थित राधिका होटल के पास एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में 2 दिसंबर को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में महिला, बालक सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी यशोदा पत्नी अजय 2 दिसंबर की सुबह किसी काम से जा रही थीं। तभी अलीगढ़ रोड स्थित राधिका होटल के पास एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। सिकंदराराऊ रोड स्थित रति का नगला के निकट देवेश पुत्र कैलाश निवासी रति का नगला को बाइक ने टक्कर मार दी।

कोतवाली सासनी क्षेत्र के समामई रूहल के निकट बाइक फिसलने से अंकुर सिंह पुत्र अनिल कुमार निवासी गधा विशैय्या व ओमवीर सिंह निवासी फिरोजाबाद घायल हो गए। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में शहर के अलीगढ़ रोड स्थित तमना गढ़ी के निकट 12 वर्षीय काव्यांश पुत्र पंकज निवासी तमना गढ़ी घर के बाहर खेल रहा था। तभी बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें