सहपऊ थाना अंतर्गत सादाबाद-जलेसर मार्ग पर 4 दिसंबर की शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एटा के गांव शाहनगर श्रीकृष्ण निवासी श्याम मुरारी बाइक शए मथुरा के रैपुरा जाट में अपनी बहन के यहां जा रहे थे। रास्ते में गांव मढ़ाका के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए।
इधर, गांव रामपुर निवासी तंसू अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। मानिकपुर के पास उनकी बाइक में भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि दोनों घटनाओं में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।