इस हादसे ने दो परिवारों को मां की ममता से महरूम कर दिया। हादसे में अनुज अग्रवाल की पत्नी सोनम व सौरभ अग्रवाल की पत्नी रुबी की मौत हो गई है। दोनों के बच्चों को अब मां की ममता नहीं मिल पाएगी। सोनम की बेटी हांती और रूबी के बेटे गौरांग को अब मां का प्यार कभी नहीं मिल पाएगा।
चालक की लापरवाही व ध्यान भंग होना बना कारण
आगरा रोड पर चंदपा के निकट केवल गढ़ी पर हुए हदसे को लेकर सम्भागीय परिवहन विभाग की ओर से अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इसमें उन्होंने चालक की लापरवाही व ध्यान भंग होना हादसे का कारण बताया है।
एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद के निर्देश पर पीटीओ राम बाबू की टीम मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंची। उन्होंने बताया कि यहां सड़क पर मोड़ होने के कारण इसे ब्लैक स्पॉट में शामिल किया हुआ है, लेकिन इस घटना में किसी जानवर के सामने आने, किसी वाहन को बचाने के चलते हादसा होने आदि का कारण समाने नहीं आया है। यह हादसा चालक की लापरवाही व ध्यान भंग होने के कारण हुआ है।