फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 246 बच्चों को दी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की पहली किस्त

Wed, 30 Aug 2023 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के एकल अभिभावक व अनाथ 246 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित किया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्य ने बताया है कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य की पहली किस्त के तहत 246 बच्चों को 2500-2500 रुपये प्रतिमाह प्रति बालक की दर से लाभान्वित किया गया है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को 2500 रुपये प्रतिमाह प्रति बालक अथवा बालिका को पात्रता की शर्तों को पूर्ण करने तक लाभ दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चे, जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है और जिन्होंने कोविड-19 से भिन्न अन्य कारणों से एक मार्च 2020 के उपरांत अपने माता-पिता दोनों अथवा माता या पिता में से किसी एक अथवा अभिभावक को खो दिया है।



18 से 23 वर्ष के ऐसे किशोर, जिन्होंने कोविड-19 या अन्य किसी कारण से अपने माता-पिता दोनों अथवा दोनों में से किसी एक अथवा अभिभावक को खो दिया है और वह कक्षा 12 तक की शिक्षा पूर्ण करने के बाद महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय अथवा तकनीकी संस्थान से स्नातक डिग्री अथवा डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उनको यह मदद मुहैया कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें