संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वाटर फाइनल मुकाबले में सोमवार को फिरोजाबाद ने मुरादाबाद की टीम को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। फिरोजाबाद के बकास ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई।
नगर पालिका क्रीड़ास्थल में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरादाबाद की टीम ने 154 रन का स्कोर बनाया। मुरादाबाद की तरफ से चेतन ने चार चौकों व दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। नयन गुप्ता ने दो चौकों व दो छक्कों की मदद से 23 और मुसैत ने दो चौकों व चार छक्कों की मदद से 37 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी किड्स क्रिकेट क्लब फिरोजाबाद ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच छह विकेट से जील लिया। फिरोजाबाद की तरफ से शोएब कुरैशी ने 35 रन की अपनी आक्रामक पारी में दो चौके व तीन छक्के लगाए। अंकित लवी ने चार चौकों व तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। बकास ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिला दी।
इससे पूर्व मैच का श्री गणेश भाजपा नेता सोमेश यादव, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष पंकज यादव ने खिलाड़ियों से परिचय कर कराया। मौके पर मोनू माहेश्वरी, देवेंद्र गुप्ता, ललित पुंढीर, वैैैभव गुप्ता, गौरव जय स्वीट्स, विकास पुंढीर, अजय कुमार, प्रवेश यादव, शुभम वार्ष्णेय, अमित पुंढीर, रवि सिसोदिया, अजय यादव आदि थे।