फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घर के बाहर टहल रहे युवक पर की फायरिंग, दोनों आरोपी भागे, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 May 2024 08:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक देर रात अपने घर के बाहर टहल रहा था। इस बीच वहां दो लोग आए और जान से मारने की नीयत से युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। जान बचाते हुए युवक घर के अंदर घुस गया, गेट बंद कर लिया। हमलावरों ने घर के गेट पर भी फायर किए।
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सीयल खेड़ा नयाबांस मोड़ पर 16 मई की देर रात घर के बाहर टहल रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए युवक घर में घुस गया। घटना के संबंध में कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


नयाबांस निवासी धर्मवीर पुत्र लक्ष्मी नारायण 16 मई की देर रात अपने घर के बाहर टहल रहा था। आरोप है कि इस बीच वहां दो भाई लखन शर्मा व कन्हैया पुत्रगण अशोक शर्मा निवासी पटलौनी थाना बल्देव आए और जान से मारने की नीयत से धर्मवीर पर तमंचे से फायर कर दिया। जान बचाते हुए धर्मवीर घर के अंदर घुस गया, गेट बंद कर लिया। पीड़ित ने बताया है कि हमलावरों ने घर के गेट पर भी फायर किए। घटना के संबंध में कोतवाली सदर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों आरोपी भाग गए।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-राम प्रवेश राय, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें