25 मई की देर रात्रि को गोदाम में अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने की जानकारी 26 मई को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब शेखर गुप्ता को उस वक्त हुई, जब वह मकान से नीचे उतरे थे।
हसायन कस्बा के बाण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित वार्ड संख्या नौ के मोहल्ला दखल में एक बर्तन कारोबारी के गोदाम में आग लग गई। इससे गोदाम में रखे लाखों रुपये के बर्तन और अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
नगर पंचायत वार्ड संख्या नौ के मोहल्ला दखल निवासी शेखर गुप्ता पुत्र प्रकाश गुप्ता का प्रकाश बर्तन भंडार के नाम से प्रतिष्ठान है। दुकान के सामने ही दूसरे वार्ड संख्या पांच के मोहल्ला किशन की सीमा में स्थापित श्री बलभद्र दाऊजी महाराज रेवती मैया के प्राचीन मंदिर के निकट सिकतरा वाले ध्यानपाल सिंह की इत्र फैक्ट्री में ही उन्होंने बर्तन के लिए गोदाम बना रखा है।
25 मई की देर रात्रि को गोदाम में अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने की जानकारी 26 मई को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब शेखर गुप्ता को उस वक्त हुई, जब वह मकान से नीचे उतरे थे। आसपास के दुकानदार व लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। पुलिस व दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में सहयोग किया। इसके बाद आग बुझाई जा सकी।