फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, कई घरों के छप्पर त्रिपाल जले, मवेशी भी झुलसे

विज्ञापन
आग से जलकर राख हुआ सामान। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में घरों के ऊपर से गुजर रही लाइन से उठी चिंगारी ने आग का रूप लेकर कई छप्पर और झोंपड़ियों को जलाकर राख कर दिया। आग में कई मवेशी झुलस गए। मौके पर पहुंची दमकल ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब आधा दर्जन लोगों का हजारों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव सलेमपुर में सड़क किनारे करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के मकान बने हुए हैं। यहां पर छप्पर और झोंपड़ी पड़े हुए हैं। यहां से होकर बिजली की लाइन भी गुजर रही है। शनिवार की दोपहर को अचानक बिजली की लाइन से चिंगारी उठी से छप्पर और झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची लपटें उठने लग र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से कालीचरण पुत्र सियाराम, नरेंद्र पाल सिंह पुत्र भूप सिंह, मुकेश कुमार पुत्र किशनलाल, जगदीश पुत्र धर्मपाल सिंह, किशन कुमार पुत्र धर्म सिंह ,भानु पुत्र नौरंगीलाल, गिर्राज पुत्र सुखराम सिंह, रामपाल सिंह, खूबी सिंह का भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें