फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मकान में रखे सिलेंडर में लगी आग, फ्रिज व घरेलू सामान जलकर हुआ राख, हजारों को नुकसान

Tue, 03 Feb 2026 09:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

घर के अधिकांश सदस्य नमाज अदा करने गए थे। तभी गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर फ्रिज, विद्युत उपकरणों सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आग बुझने के बाद गैस सिलेंडर को बाहर लेकर आए लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद नगर के मोहल्ला इमलियान में 3 फरवरी की शाम एक मकान में घरेलू गैस सिलिंडर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गनीमत रही कि जिस कमरे में सिलिंडर रखा था, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन हादसे में हजारों रुपये का नुकसान हो गया।

विज्ञापन

यह घटना नौशाद पुत्र कम्मू के मकान में हुई, जिसमें उन्हें हजारों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। आग लगने के दौरान घर के अधिकांश सदस्य नमाज अदा करने गए थे। इसी बीच कमरे से धुआं निकलता देख घर के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनते ही मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्र हो गए और सभी ने मिलकर पानी आदि डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। हालांकि तब तक आग की चपेट में आकर फ्रिज, विद्युत उपकरणों सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग बुझने के बाद सिलिंडर को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया, अन्यथा आग अन्य कमरों तक फैल सकती थी। घटना के बाद मोहल्ले में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय अग्निशमन केंद्र प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि लोगों ने स्वयं ही आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें