फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रबर फैक्टरी में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 06 Mar 2026 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर के चामड़ गेट पर रबर फैक्टरी में लगी आग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के चामड़ गेट चौकी इलाके में धुलेंड़ी के दिन बुधवार को रबर फैक्टरी में आग लग गई। रिहायशी इलाके मेंं अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन





चामड़ गेट के रहने वाले विजय उपाध्याय की तरफरा रोड पर रबर की फैक्टरी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोग होली का त्योहार मना रहे थे, तभी फैक्टरी परिसर से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फैक्टरी स्वामी को आग लगने की सूचना दी।



फैक्टरी मालिक ने फायर ब्रिगेड स्टेशन और इलाका पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का रबर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन





घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीएफओ आरके वाजपेयी ने बताया कि प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है। वास्तविक क्षति का आंकलन किया जा रहा है। होली के दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें