फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप

Fri, 06 Mar 2026 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। आरोपी मोटरसाइकिल व पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आए दिन घर में इसी बात को लेकर कहासुनी होती थी।
विज्ञापन
मृतका चंचल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के मालिन गली नाईपाड़ा में 4 मार्च रात फंदे पर महिला चंचल (25) का शव लटका मिलने से खलबली मच गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति व सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


नाईपाड़ा निवासी प्रशांत अग्रवाल ने चार साल पहले चंचल निवासी गली दोबरावाल, चामड़ गेट से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उनके एक बेटा भी हुआ, जो कि अब तीन साल का है। प्रशांत कपड़े का काम करता है। बुधवार रात घर में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब चंचल का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर आस-पड़ोसी एकत्रित हो गए।

सूचना मिलते ही मायके वाले चंचल के घर पहुंच गए। यहां चीख-पुकार मच गई। कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इस बीच ससुराल वाले वहां से भाग गए। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


चंचल के पिता गिरीशचंद्र ने प्रशांत अग्रवाल सहित उसके पिता रामविनोद व मां कमलेश पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गिरीशचंद्र का कहना है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। आरोपी उनकी बेटी से मोटरसाइकिल व पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आए दिन घर में इसी बात को लेकर कहासुनी होती थी। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें