फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खिटौली में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घरेलू सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र के खिटौली गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग की लपटों से घरेलू सामान जल गया। आरोप है कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने खुद ही आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव के सरवन सिंह ने बताया है कि रविवार की सुबह पत्नी उर्मिला देवी पशुओं को चारा डालने घेर में गई थीं। इसी बीच घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोसियों ने मकान से धुआं उठता देखा तो शोर मचाया। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। घर के सदस्यों ने बताया है कि आग लगने से घर में रखा फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, पंखा, एलईडी टीवी, इर्न्वटर, विद्युत केबल, गद्दे, कुर्सियां, सबमर्सिबल स्टार्टर, अन्य घरेलू सामान के साथ करीब 15 हजार रुपये नकद जल गए। परिवार के सदस्य विकास कुमार ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी लोग पशुओं के बाड़े में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें