फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, महिला झुलसी

Tue, 19 Aug 2025 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव मूढ़ा नौजलपुर में मकान से उठतीं आग की लपटें। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस रोड स्थित गांव मूढ़ा नौजलपुर के एक घर में सोमवार की सुबह आठ बजे गैस सिलिंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। आग से रसोई में काम कर रही महिला झुलस गई और काफी सामान जलकर राख हो गया। दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




गांव निवासी गजेंद्र सिंह मकान के बाहरी हिस्से में परचून की दुकान चलाते हैं। सुबह करीब आठ बजे उनकी पत्नी रहमा देवी रसोई में काम कर रहीं थीं, तभी किसी तरह सिलिंडर से गैस लीक होने लगी और तेज आग लग गई। आग लगते ही रहमा देवी झुलसकर रसोई के बाहर आंगन में जा गिरीं।



इधर, आग ने पूरे मकान को अपनी आगोश में ले लिया। घर के कपड़े, बिस्तर और घरेलू सामान तेजी से जलने लगा। दुकान का सामान भी जलकर राख हो गया। आग से चारों तरफ धुएं का गुबार छा आ गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए।
विज्ञापन




सूचना पर फायर ब्रिगेड की दमकल भी मौके पर पहुंच गई और करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका। गंभीर रूप से झुलसीं रहमा देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उनको गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें