ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन के लिए सोमवार ऑनलाइन निविदाएं खोली गईं। चार संस्थाओं ने मेले के लिए निविदाएं दी हैं। इनके दस्तावेजों की जांच के बाद मंगलवार को ठेकेदार तय हो जाने की उम्मीद है। हालांकि कार्यक्रम संयोजकों की सूची के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
इस साल मेले पर महंगाई का असर कुछ कम रह सकता है। इसकी वजह इस साल ठेके के लिए ऑनलाइन निविदाएं निकाला जाना है। माना जा रहा है कि इन निविदाओं में अधिक अंतर नहीं है। ऐसे में पिछले साल की अपेक्षा थोड़े से अंतर से ही मेले का ठेका उठ जाने की उम्मीद की जा रही है।
जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कार्यक्रमों के संयोजकों की सूची जारी नहीं की गई है। कार्यक्रमों के लिए आए करीब 137 आवेदनों को लेकर चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि इसमें अभी दो दिन का समय और लग सकता है।
मेला पर्ववेक्षक मनीष चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम संयोजकों की सूची एक या दो दिन में सूची फाइनल हो जाएगी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि मेले के ठेके की नीलामी की स्थिति मंगलवार को साफ हो जाएगी।