फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तहसील की कैंटीन में लगी आग, सामान जलकर राख

Sat, 08 Aug 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
तहसील परिसर में बनी कैंटीन में आग से जले फ्रिज को देखता दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
तहसील परिसर में संचालित कैंटीन में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से कैंटीन में रखे दो फ्रिज समेत नमकीन, बिस्किट, गुटका, पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कैंटीन से धुआं उठता देखकर तहसील परिसर में मौजूद कर्मचारियों को आग लगने की जानकारी हुई। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। नायब तहसीलदार वैष्णवी शर्मा भी मौके पर पहुंच गईं। तहसील कर्मचारियों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
इसी बीच अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। कैंटीन संचालक गुड़िया ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग से दो फ्रिज, खाद्य सामग्री, नमकीन, बिस्किट, गुटखा, पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट समेत काफी सामान जल गया। करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार वैष्णवी शर्मा ने बताया कि तहसील कर्मचारियों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

कैंटीन में रखे थे दो सिलिंडर, हो सकता था बड़ा हादसा
कैंटीन के अंदर उस समय दो गैस सिलिंडर भी रखे हुए थे। गनीमत रही कि आग सिलिंडरों तक नहीं पहुंची। यदि आग सिलिंडरों तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था और तहसील परिसर में गंभीर स्थिति पैदा हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें