पीड़िता घर में खाना बना रही थी, तभी चार लोग हाथों में लाठी-डंडे और ईंटें लेकर घुस आए।मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। डंडों से वार किए, जिससे उसकी पसली टूट गई। उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़खानी की।
मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि उसके पति मुंबई में मजदूरी करते हैं, वह अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ अकेली रहती है। पीड़िता ने एक बार अपनी बहन को गांव के पंकज और हेमंत द्वारा पीटने से बचाया था, जिससे आरोपी रंजिश मानते हैं। इसी के चलते 16 अक्तूबर की सुबह आठ बजे जब पीड़िता घर में खाना बना रही थी, तभी चार लोग हाथों में लाठी-डंडे और ईंटें लेकर घुस आए।
मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पंकज और हेमंत ने डंडों से वार किए, जिससे उसकी पसली टूट गई। उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़खानी की। बहन की 11 वर्षीय बेटी के कंधे पर चोट आई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बचाया। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।