कस्बा में एसडीएम राजेश कुमार ने मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर सात लोगों से 3,700 रुपये जुर्माना वसूला। साथ ही चेतावनी भी दी। एसडीएम ने कहा कि इस बार उनको जुर्माना देने के बाद छोड़ दिया गया है यदि दोबारा पकड़े गए तो दस हजार रुपये जुर्माना के साथ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मास्क नहीं पहनने वाले खुद के साथ दूसरों के जीवन से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। दुकानदारों से कहा कि वह दुकानों पर सैनिटाइजर को दिखाने के लिए नहीं रखें बल्कि उसका भी इस्तेमाल करें।
मेडिकल स्टोर वालों से एसडीएम ने कहा कि जो व्यक्ति उनके पास बिना मास्क के आता तो सबसे पहले उसे मास्क दें और उसे पहनने के लिए कहे। मास्क की कीमत उसके द्वारा ली गई दवा की कीमत के साथ वसूल लें। इस दौरान कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश, एसएसआई विजेंद्र सिंह, एसआई दयानंद आदि थे।