रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज, सेठ हरचरण दास कन्या इंटर कॉलेज, कंपोजिट स्कूल गंगचौली, सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टुकसान की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जय हो उत्तर प्रदेश थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक विभाग की टीम ने भी प्रस्तुति दी। संचालन चतुर सिंह और मोनिका गौतम ने किया।
मिलेट्स महोत्सव, मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता, गोद भराई, अन्न प्राशन, जन्मोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने संयुक्त रूप से खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र, टैक सूट, लोअर टी-शर्ट और मेडल दिए गए।
वन जीपी वन बीसी योजना के तहत बीसी सखियों को डिवाइस, स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि की धनराशि के डेमो चेक का वितरण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण कराए गए आवासों के पांच लाभार्थियों को चाभी दी गई। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत बालिकाओं को बेबी किट, एजुकेशन किट, मेधावी छात्राओं को डेमो चेक, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चयनित लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में चयनित लाभार्थियों को रोटावेटर, सोलर पंप, आईसीडीएस विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली दी गई। नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराने के साथ ही केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय के अलावा कई विभागों के जिला स्तरीय अफसर मौजूद थे।