सादाबाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों को संबोधित करते डीआईओएस।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद में बृहस्पितवार को जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें डीआईओएस सुनील कुमार ने शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ और 11 में अग्रिम पंजीकरण एवं कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परीक्षा आवेदन पत्रों को निर्धारित तिथियों के अनुसार भरवाए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में छात्रवृत्ति की ऑनलाइन आवेदन स्थिति, कन्या सुमंगला योजना की प्रगति की स्थिति, छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन की स्थिति, कन्या सुमंगला योजना की प्रगति की स्थिति, छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण कराए जाने की स्थिति की समीक्षा की गई। शासन द्वारा दूरदर्शन उप्र पर तथा स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से कक्षा नौ और 12 के विद्यार्थियों को शिक्षण प्रदान करने के लिए वीडियो प्रसारण की जानकारी दी गई। मौके पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार, सूरजपाल सिंह, हेमंत कुमार, रामचरन सिंह, अखिलेश यादव, देवेंद्र सारस्वत, बीएस उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय, ज्योत्सना, मनोज गौतम आदि थे। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने सभी का आभार जताया।