फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: कोचिंग सेंटर पर बेल्टों से हुई मारपीट, छात्रों के झगड़े का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश

Wed, 14 Feb 2024 10:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली चौराहे के निकट विजयगढ़ रोड पर एक कोचिंग सेंटर है। इसमें विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। एक छात्र यहां पुलिस भर्ती की तैयारी करने आया था। कोचिंग खत्म करने के बाद वह जैसे ही बाहर निकला, वैसे ही वहां पहले से घात लगाए बैठे अन्य छात्रों ने उसको बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आए उसके साथी को भी जमकर पीटा। 
विज्ञापन
कोचिंग के बाहर मारपीट करते छात्र - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सासनी कोतवाली चौराहे स्थित विजयगढ़ रोड पर एक कोचिंग सेंटर पर छात्रों के झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में छात्र एक-दूसरे को बेल्टों से पीट रहे हैं, जिससे कोचिंग सेंटर में अफरातफरी मची हुई नजर आ रही है। किसी ने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया। पीड़ित ने घटना के संबंध में कोतवाली में शिकायत की है। 

विज्ञापन


दरअसल, कोतवाली चौराहे के निकट विजयगढ़ रोड पर एक कोचिंग सेंटर है। इसमें विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। गुलशन नाम का एक छात्र यहां पुलिस भर्ती की तैयारी करने आया था। कोचिंग खत्म करने के बाद वह जैसे ही बाहर निकला, वैसे ही वहां पहले से घात लगाए बैठे सिद्धार्थ, ललित, दीपक एवं रोहित ने गुलशन को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आए साथी विकास को भी जमकर पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग सेंटर के अध्यापकों के भी धक्का-मुक्की की गई। बताया जाता है कि मारपीट कर रहे युवक कोचिंग के छात्र नहीं थे, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। करीब 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा। प्रभारी निरीक्षक केशवदत्त शर्मा का कहना है कि छात्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें