फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जलेसर-वीरनगर संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए धरना जारी

Wed, 14 Feb 2024 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जलेसर-वीरनगर मार्ग के निर्माण के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जलेसर -वीरनगर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर तीसरे दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। धरना स्थल पर महिलाओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 15 सालों से जलेसर मार्ग से वीरनगर तक का संपर्क मार्ग जर्जर है। बारिश के दिनों में तो कीचड़ व गंदगी हो जाती है।
विज्ञापन




इस कारण इस संपर्क मार्ग पर निकलना तक दूभर हो जाता है। किसी भी विभाग की ओर से कोई सुध नहीं ली गई है। जब तक इस सड़क का निर्माण नहीं होगा, तब तक वोट नहीं डालेंगे। जर्जर सड़क के दो किलोमीटर के टुकड़े पर वीरनगर, पुरा खुर्द, पुरा कलां, पुरा स्टेशन, सुजानपुर, भुकलारा आदि गांव आते हैं। इस जर्जर सड़क से क्षेत्र की लगभग 18 हजार आबादी प्रभावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें