सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला के नगला में मोबाइल रीचार्ज करने को लेकर 27 जनवरी को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान पथराव भी हुआ था। मारपीट व पथराव में कई लोग चोटिल हुए। पुलिस ने घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया।
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला का नगला में मोबाइल रीचार्ज करने को लेकर हुई मारपीट और पथराव में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य चार अरोपियों की तलाश जारी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला के नगला में मोबाइल रीचार्ज करने को लेकर 27 जनवरी को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान पथराव भी हुआ था। मारपीट व पथराव में कई लोग चोटिल हुए थे। पुलिस ने घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से एक आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने 28 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम शारिक पुत्र जमील निवासी लाला का नगला थाना सदर कोतवाली बताया। पुलिस अन्य अरोपियों की तलाश कर रही है।