फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेने गईं महिलाओं से हुई मारपीट, महिला घायल

विज्ञापन
में मारपीट में घायल महिला उल्टी करते हुए - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
ग्राम करैया में चारा लेने गई महिलाओं के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। मारपीट में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। उसे सीएचसी ला गया जहां से उसे हाथरस रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला ने कोतवाली में इसकी नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव में दो पक्षों में आपसी रंजिश चली आ रही है। जिसके लेकर दोनों पक्षों में पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। कुछ दिन पहले रात के समय दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस कारण पुलिस ने एक पक्ष पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मुकदमे में दूसरे पक्ष के नौ लोग नामजद किए गए। जिसमें से पुलिस ने दो लोगों जेल भी भेज दिया। इसी के चलते दूसरे पक्ष के लोग पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए गांव में नहीं रह रहे हैं। इस कारण घर, खेत एवं पशुओं की देखभाल महिलाएं ही कर रही हैं। शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे इस पक्ष की तीन महिलाएं पशुओं का चारा एवं खेत में खड़े धानों में पानी देने खेतों पर गई थीं। उनमें से एक महिला चारा लेकर घर वापस आ गई। दो महिलाएं धानों में पानी देने रह गई। उसी समय गांव के ही चार नामजद लोगों ने उनको पकड़ लिया और एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। जब दूसरी महिला ने उसे बचाने की कोशिश की तो उन युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। पीड़ित महिला के कोतवाली में नामजद तहरीर देने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें