फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कस्बा मुरसान स्थित एक गेस्ट हाउस में डीजे पर डांस करने को लेकर घरातियों के बीच ही कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसे लेकर वहां काफी हंगामा हुआ। मामला एक ही परिवार का होने के कारण मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया।
कस्बा मुरसान के एक गेस्ट हाउस में पास के ही एक गांव से बरात आई थी। बरात चढ़त के बाद सभी लोग डीजे पर डांस करने लगे। इस बीच वहां पर घरात पक्ष के कई युवक आए और डांस करने लगे, लेकिन इस दौरान उसके बीच डांस करने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक ने दूसरे युवक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। कुछ युवक गेस्ट हाउस के बाहर आते ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। मौके पर चीख-पुकार मच गई। मामला एक ही परिवार का होने के कारण कुछ लोगों ने सभी को शांत करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें