फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आतिशबाजी चलाने पर दो पक्षों में झगड़ा, जमकर हुआ हंगामा, आठ घायल

Tue, 14 Nov 2023 12:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव परसारा निवासी भोलाशंकर देर शाम जब दिवाली के अवसर पर अपने घर के सामने पटाखे चला रहे थे। तभी एक पटाखा पड़ोसी हरिपाल पुत्र प्यारेलाल के दरवाजे पर चला गया। इसे लेकर पड़ोसी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
आतिशबाजी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में चंदपा के गांव परसारा में 12 नवंबर की देर शाम आतिशबाजी चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौज और फिर मारपीट हो गई। जमकर हंगामा हुआ। मारपीट में चार महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। घटनास्थल पर सीओ सादाबाद भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


गांव परसारा निवासी भोलाशंकर देर शाम जब दिवाली के अवसर पर अपने घर के सामने पटाखे चला रहे थे। तभी एक पटाखा पड़ोसी हरिपाल पुत्र प्यारेलाल के दरवाजे पर चला गया। इसे लेकर पड़ोसी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। भोलाशंकर के चचेरे भाई मुकेश कुमार पुत्र हरिशंकर शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी पक्ष उसके चाचा ज्वाला प्रसाद के घर में घुस गया और घर में घुसकर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडे से ज्वाला प्रसाद, हट्टो, पप्पू पुत्रगण ओमप्रकाश, रश्मी व चिंकी पुत्री ज्वाला प्रसाद, ऊषा देवी पत्नी ज्वाला प्रसाद, अनीता पत्नी पप्पू और मनोज पुत्र हरीशंकर को जमकर पीटा। परिवार के लोगों के सिर व अन्य जगह शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर जमकर हंगामा हुआ और भीड़ लग गई। 

जिला अस्पताल से दो घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। कोतवाली चंदपा पुलिस और सीओ सादाबाद गोपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से रात को ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें