फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला के प्रसव के बाद नर्सिंग होम में भिड़े जीजा-साले, तीमारदारों में हुई मारपीट

Sat, 09 Dec 2023 08:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे प्रसव के लिए अलीगढ़ रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में लेकर आए। वहां महिला को प्रसव हो गया। महिला को देखने के लिए उसके भाई आए थे। तीमारदारों ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के अलीगढ़ रोड पर नगर पालिका परिषद के निकट एक निजी नर्सिंग होम में प्रसूता को देखने आए दो युवकों का अपने जीजा से विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। मौके पर हंगामा हो गया। जैसे-तैसे लोगों ने मामले को शांत किया। 

विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे प्रसव के लिए अलीगढ़ रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में लेकर आए। वहां महिला को प्रसव हो गया। महिला को देखने के लिए उसके भाई आए थे। तीमारदारों ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी और गालीगलौज हुई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें