फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला बाला पट्टी में जमकर मारपीट और पथराव, अफरा-तफरी

विज्ञापन
मोहल्ला बालापट्टी में झगड़े में धायल युवक के पास कोतवाली सदर में लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
बालापट्टी में मारपीट-पथराव से अफरा-तफरी
विज्ञापन

सफाईकर्मी-दुकानदार के बीच विवाद के बाद हुआ बखेड़ा, पुलिस से भी हुई तड़का-भड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला बालापट्टी में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की भी मौके पर मौजूद लोगों से तड़का-भड़की हो गई। इधर, एक पक्ष के काफी लोग कोतवाली पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर मोहल्ला बालापट्टी निवासी जुगनू की वहीं मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान है। इस दुकान पर सफाई कर्मियों के सुपरवाइजर दाऊजी ने अपना मोबाइल ठीक करने के लिए दिया। आरोप है कि दुकानदार ने 1500 रुपये भी ले लिए, लेकिन मोबाइल ठीक नहीं किया। इस बात को लेकर बुधवार की सुबह दुकानदार और एक सफाई कर्मी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस सफाईकर्मी की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर दर्जनों सफाई कर्मी बालापट्टी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दुकानदार पक्ष और सफाई कर्मचारी पक्ष दोनों की ओर से जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इससे वहां अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। कई लोग चोटिल हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई तो पुलिस की भी एक पक्ष से तड़का-भड़की हो गई। जैसे-तैसे एसआई राजेश कुमार ने मामले को संभाला और गुस्साए लोगों को शांत किया। बाद में सफाई कर्मचारी कोतवाली थाने आ गए। इसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। इस मामले में दाऊजी निवासी सराय ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें