फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शिव मंदिर में डीजे पर गाना बजाने को लेकर जमकर हुई मारपीट, नौ घायल

Sat, 18 Feb 2023 07:34 PM IST
चमन शर्मा लकी शर्मा

सार

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मकटोई और सूरतपुर के बीच स्थित शिव मंदिर पर शिवरात्रि को लेकर कार्यक्रम चल रहा था। मंदिर पर डीजे पर गाने बज रहे थे। कुछ लोगों ने गाना बदलने को कहा। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मकटोई और सूरतपुर के बीच स्थित शिव मंदिर पर शनिवार को डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल में घायलों का उपचार कराया।

विज्ञापन


शिव मंदिर पर शिवरात्रि को लेकर कार्यक्रम चल रहा था। मंदिर पर डीजे पर गाने बज रहे थे। कुछ लोगों ने गाना बदलने को कहा। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल व उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मारपीट में धर्मेंद्र दीक्षित पुत्र सत्यप्रकाश दीक्षित निवासी सूततपुर, मनीष पुत्र रमेश निवासी सूरतपुर, मनोज कुमार पुत्र राकेश सिंह निवासी जलालपुर, सचिन पुत्र जगमाल निवासी नगला आलिया, श्याम पुत्र अर्जुन सिंह निवासी नगला आलिया, विकास पुत्र हाकिम सिंह निवासी नगला आलिया, विकास पुत्र हाकिम सिंह निवासी नगला आलिया, शालू पुत्री अर्जुन सिंह निवासी नगला आलिया, नूतन हाकिम हाकिम सिंह निवासी नगला आलिया घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें