वायरल बुखार के शनिवार रात से लेकर रविवार शाम तक एक दर्जन से अधिक बुखार के मरीज बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। इन सभी को चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही थी और बुखार के कारण शरीर टूट रहा था। बुखार उतारने के लिए प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ को भर्ती भी करना पड़ा। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़ रहने की संभावना है।
जन आरोग्य मेलों में पहुंचे 644 बुखार पीड़ित
जिले के सभी 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे जन आरोग्य मेले में 1449 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें बुखार व सर्दी-खांसी के 644 लोग रहे। इनमें 77 लोग तेज बुखार से पीड़ित थे। इन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया। सर्दी-खांसी के मरीजों को परीक्षण के बाद उचित दवा दी गई। इनके अलावा 257 मरीज सांस के संक्रमण के रहे। लगभग 150 बच्चों का परीक्षण किया, जो सर्दी-जुकाम व खांसी से पीड़ित थे। 398 मरीज अन्य बीमारियों के रहे।