फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियांशु के शतक पर भारी पड़ी शोएब की तूफानी पारी

विज्ञापन
जीत के बाद जश्न मनाती फिरोजाबाद की टीम। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगरपालिका क्रीड़ा स्थल में मंगलवार को खेले गए टी-20 मुकाबले में फिरोजाबाद ने इटावा दो विकेट से हरा दिया। फिरोजाबाद के बल्लेबाजों के आगे इटावा के प्रियांशु का शतक भी बौना साबित हुआ। फिरोजबाद ने शोएब कुरैशी के धमाकेदार पारी की बदौलत मैच जीत लिया। टॉस जीत कर इटावा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

इटावा के लिए प्रियांशु ने 13 चौकों व छह छक्कों की मदद से नाबाद 112 रन बनाए। केके ने भी 44 रन की धमाकेदार पारी खेली। फिरोजाबाद की ओर से शोएब कुरैशी ने सात चौकों व आठ छक्कों की मदद से 71 रन की धमाकेदार पारी खेली। कामरान मिर्जा ने 52 रन में चार चौके व पांच छक्के लगाए। मैन ऑफ द मैच शोएब कुरैशी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें