फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों व अभिभावकों में बच्चा चोरों का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों व अभिभावकों में बच्चा चोरों का डर
विज्ञापन

शिक्षकों के बुलाने पर भी कुछ अभिभावक अपने बच्चों को नहीं भेज रहे स्कूल
हाथरस। स्कूली बच्चों और अभिभावकों को बच्चा चोरों का डर सता रहा है। तभी तो नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में छात्र उपस्थित संख्या एकदम से घट गई है। शिक्षकों के बुलाने पर भी कुछ अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं।
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहीं बच्चा चोरों की अफवाह लोगों को डरने पर मजबूर कर रही है। इसका असर परिषदीय स्कूलों में छात्र उपस्थित संख्या पर पड़ रहा है। बुधवार नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जागेश्वर, प्राथमिक विद्यालय गोशाला सहित अन्य स्कूलों में छात्र उपस्थिति संख्या 25 फीसदी से भी कम थी। इस संबंध में शिक्षकों ने एबीआरसी को भी फोन कर सूचना दी, जिसमें बताया कि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षक घर-घर जाकर अफवाह के बारे में बता रहे हैं, लेकिन फिर भी वह दो चार दिन अभी बच्चों को स्कूल भेजने की मना कर रहे हैं। स्थिति सामान्य होने पर ही बच्चों को स्कूल भेजेंगे। प्राथमिक विद्यालय गोशाला पहुंचे एबीआरसी उमेश सारस्वत ने बताया कि यह सब अफवाह हैं, लोगों को भी इस बारे में बताया जा रहा है, लेकिन कुछ अभिभावक कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

जनपद हाथरस व आस पास के जनपदों में सोशल मीडिया पर छोटे बच्चों को अगवा करने वाले गैंग की अफवाह फैलाई जा रही है। अभी तक की जांच में इस प्रकार के किसी भी गैंग का जनपद में मूवमेंट नहीं पाया गया है, फिर भी, जनता में विश्वास के लिए शहर के सभी स्कूलों के आस पास व मुख्य चौराहों पर स्कूलों की छुट्टी के समय पुलिस पिकेट की व्यवस्था कर दी गई है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल 100 नम्बर पर, चौकी अथवा थाने को सूचना दें। केवल सुनी सुनाई बातों व अफवाहों पर ध्यान न दें। -सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें