फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीए टीम ने कई जगहों पर फिंकवाया एसिड

Sat, 06 Apr 2019 12:27 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
एक दुकान पर एसिड को चेक करता एफडीए कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। मथुरा में महिला पुलिस कर्मी पर एसिड अटैक के बाद एफडीए टीम ने शुक्रवार को नगर में कई जगहों पर छापामारी की। टीम ने कई दुकानों पर बिक रहा एसिड नालियों में फिंकवाया। बताया गया कि नगर में किसी के पास तेजाब बेचने का लाइसेंस नहीं था। नगर में खुले आम चूना बेचा जा रहा है, लेकिन किसी को काई परवाह नहीं है।
विज्ञापन


अक्सर देखा गया है कि आम नागरिक के लिए हानिकारक पदार्थ बाजारों में खुले आम बिकते हैं, लेकिन एफडीए इस तरफ ध्यान नहीं देता है। नगर के बड़े बाजार में कई दुकानदार चूना खुले आम सड़क पर रखकर बेच रहे हैं। हवा में उड़ने से यह चूना आते-जाते लोगों के मुंह-नाक में जाता है, जिससे काफी नुकसान होता है। इससे काफी नुकसान है।

आसपास के दुकानदार भी इसलिए परेशान हैं, क्योंकि चूने की धूल उनके सामान पर ही जमा नहीं होती, बल्कि श्वांस के साथ शरीर के अंदर जाकर गंभीर बीमारियां भी परोस रही है। शुक्रवार को एफडीए की टीम नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद में आई। उन्हें पता था कि यहां एसिड बेचा जाता है। आनन-फानन एसिड को नालियों में फिंकवाकर एफडीए अधिकारी इतिश्री करके चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें