फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीए की रिपोर्ट उगलेगी कुएं के पानी का सच

Mon, 11 Apr 2016 11:52 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिकंदरपुर कुएं में नहाने के लिए लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। कुएं के पानी से बीमारियां ठीक होने के दावे के बीच गांव सिकंदरपुर में सोमवार को भी भीड़  उमड़ने का सिलसिला जारी रहा। इधर, प्रशासन को एफडीए की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है, जिससे कि यह साफ हो सके कि कुएं का पानी को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वह सच हैं या झूठे। 
विज्ञापन


सिकंदरपुर के कुएं को लेकर लोग दावे कर रहे हैं कि इस कुएं के पानी से नहाने के बाद कई तरह की बीमारियां दूर हो रही हैं। इन दावों का सच जानने के लिए यहां डीएम से लेकर कई अन्य अधिकारी भी पहुंच चुके हैं। उन्हें भी लोगों द्वारा कुएं के पानी से बीमारियां दूर होने की बात बताई गई है, लेकिन प्रशासन इसे सिर्फ अंधविश्वास मान रहा है। इसलिए प्रशासन इस कुएं के पानी की कई जांच भी करा चुका है। अब प्रशासन को सिर्फ एफडीए द्वारा लिए गए पानी के नमूने की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। एफडीए के खाद्य सुरक्षाधिकारी महीपाल सिंह और महावीर सिंह प्रेमी की मानें तो पानी का नमूना जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है। वहां पानी के बैक्टीरिया और केमिकल की अलग अलग जांच हो रही है, जिससे कि स्थिति पूरी तरह से साफ हो सके। रिपोर्ट आने में अभी एक हफ्ते का वक्त और लग सकता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें