फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थी की मेज के नीचे मिली नकल की पर्ची

Mon, 11 Apr 2016 11:44 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागला डिग्री कॉलेज में परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि की परीक्षाओं के तहत सोमवार को तीनों पालियों में बीएससी, बीकॉम, बीए और एमए की परीक्षाएं हुईं। परीक्षा के दौरान बागला महाविद्यालय में एक परीक्षार्थी को नकल के शक के आधार पर पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


सोमवार को विवि की परीक्षाएं 67 परीक्षाकेंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में 15 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने सहभागिता की। वित्तविहीन परीक्षाकेंद्रों पर नकल माफियाओं ने परीक्षा की सुचिता की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। झुंड के रूप में परीक्षार्थियों को नकल कराई गई। पीसी बागला महाविद्यालय में पहली पाली में बीएससी तृतीय वर्ष की गणित की परीक्षा में 76, बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में 145 और एमए फाइनल की एजूकेशन की परीक्षा में 55 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की। दूसरी पाली में बीएएसी प्रथम वर्ष की गणित की परीक्षा में 132 में से 120, जंतुविज्ञान की परीक्षा में 106 में से 98, बीए प्रथम वर्ष की संस्कृत की परीक्षा में 35 में से 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीसरी पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष की गणित की परीक्षा में 82, जंतु विज्ञान की परीक्षा में 72 और बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में 142 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को मेज के नीचे नकल की पर्ची मिलने पर पकड़ा गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें