फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीए की छापेमारी से कारोबारियों में अफरातफरी

Thu, 20 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
पान मसाला की दुकान पर छापेमारी करती एफडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एफडीए टीम ने गुरुवार को शहर में तंबाकू बेचने वाली कई एजेंसियों पर छापेमारी कर  विभिन्न कंपनियों के पान मसालों के नमूने भरे। इसके अलावा त्योहार को देखते हुए लड्डू, खोया, पनीर के भी नमूने लिए। इस छापेमारी से कारोबारियों मंे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी श्वेता सैनी की मौजूदगी में टीम ने एक दुकान से लड्डू के नमूने भरे। इसके बाद एफडीए ने नजिहाई बाजार स्थित तंबाकू स्टोर्स से अलग-अलग कंपनियों के पान मसालों के नमूने लिए। इसके अलावा घास मंडी स्थित एक एजेंसी से भी पान मसाले के नमूने लिए। टीम ने शहर में छापेमारी करने के बाद सासनी का रुख किया। 

वहीं सासनी में दिवाली के त्योहार के मद्देनजर मिलावटी खोवा बनाने की सूचना पर गुरुवार को डीएम अविनाश कृष्ण के निर्देश पर तहसीलदार रामचंद्र के नेतृत्व में खाद्य एवं पुलिस विभाग की टीम ने क्षेत्र के गांव निनामई एवं विजाहरी में छापेमारी कर खोवा एवं पनीर के नमूने लिए। गुरुवार की शाम जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी श्वेता सैनी, मुख्य खाद्य निरीक्षक हरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह राना, पंकज वर्मा, एमएस प्रेमी एवं पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से तहसीलदार के नेतृत्व में पहले ग्राम निनामई में छापा मारा। कारोबारी की मौजूदगी में खोवा के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
  वापस लौटते समय ग्राम विजाहरी में विजयगढ़ रोड़ पर एक डेयरी पर छापा मारकर पनीर के नमूने लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें