फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पिता की हत्या.. मां गई जेल, रिश्तेदारों के भरोसे तीनों मासूम

Fri, 02 Oct 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
पूर्व सैन्य कर्मी पिता शमसुद्दीन की मौत से बच्चे उबर नहीं पाए थे कि अब मां उनकी हत्या में जेल चली गई। दूसरी पत्नी सीमा के तीन बच्चे अब रिश्तेदारों के भरोसे हैं। गम का माहौल है, इसलिए अभी सारे रिश्तेदार मौजूद हैं। इनके बाद बच्चों की परवरिश पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

बड़ी बेटी की उम्र महज 12 वर्ष है। आठ वर्ष का सुभान और फिर उससे छोटी छह वर्ष की बेटी है। सुभान ने ही सबसे पहले अपने पिता का शव देखा था। गौरतलब है कि सादाबाद में रविवार 27 सितंबर की सुबह शमसुद्दीन व उनकी पहली पत्नी सद्दो बेगम का रक्तरंजित शव मिला था। इस हत्या में उनकी दूसरी पत्नी सीमा का हाथ निकला।
सीमा ने अपने प्रेमी गौरव की मदद से हत्या कराई। बुधवार को पुलिस सीमा व गौरव के हिस्ट्रीशीटर साथी संजय व चीनी को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने बुधवार की सुबह सीमा को घर से गिरफ्तार किया था। सीमा की बड़ी बेटी समझदार है, जो पिता को खोने व मां के जेल जाने के बाद से सदमे में है। इधर, छोटी बेटी मां को लगातार याद कर रही है। सद्दो बेगम के भाई राजू ने बताया कि बच्चे फिलहाल उसी घर में रह रहे हैं। वहां रिश्तेदार भी हैं, जो खाने-पीने का ख्याल रख रहे हैं। राजू ने कहा कि इन्हीं संतानों के लिए ही शमसुद्दीन ने दूसरी शादी की थी और वही दूसरी शादी उनकी मौत की वजह बन गई।
विज्ञापन


राजस्थान व एमपी में तलाश
संजय व चीनी के पकड़े जाने के बाद से गौरव व उदयवीर फरार हैं। दोनों ही आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। गौरव पर भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनकी तलाश में राजस्थान व एमपी में दबिश दे रही है। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें