फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विवाहिता की मौत, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Sat, 10 Aug 2024 10:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पूजा की शादी 2020 में विनीत के साथ की थी। शादी के बाद बेटी ने दो बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि पति, ससुर, सास, ननद, ताऊ आदि ने दहेज न मिलने पर पूजा का उत्पीड़न करते थे। 2 अगस्त को पूजा की ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के नगला भोजा में बीते दिनों संदिग्ध अवस्था में हुई विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पिता ने तहरीर दी है। 10 अगस्त को पुलिस ने मृतका के पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के बारह नंबर नरौना निवासी जयप्रकाश ने कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि उन्होंने बेटी पूजा की शादी 2020 में विनीत निवासी नगला भोजा के साथ की थी। शादी के बाद बेटी ने दो बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि पति विनीत, ससुर ओमवीर, सास अनीता, ननद पिंकी, मीनू व शीला, ताऊ जयपाल, बैनीराम और हल्लन दहेज न मिलने पर पूजा का उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि 2 अगस्त को पूजा की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें