हाथरस सुरक्षित लोकसभा सीट के लिए जिले में 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा। इस संसदीय सीट पर 10 दलीय व निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान के बाद इन सभी प्रत्याशियों का भाग्य 7 मई को ईवीएम में कैद हो जाएगा। हाथरस संसदीय क्षेत्र में हाथरस जिले की हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ और अलीगढ़ जिले के छर्रा व इगलास विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1930297 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
यह प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में
- अनूप सिंह - भाजपा - कमल
- जसवीर - सपा - साइकिल
- हेमबाबू धनगर - बसपा - हाथी
- घनश्याम सिंह - स्वराज भारतीय न्याय पार्टी - गैस सिलिंडर
- डॉ. जयवीर सिंह धनगर - राष्ट्र उदय पार्टी - ट्रक
- जयपाल माहौर- निर्दलीय- ऑटो रिक्शा
- दिनेश साईं-निर्दलीय- कंप्यूटर
- मुन्नालाल जाटव- निर्दलीय- बल्ला
- रवि कुमार- निर्दलीय- चारपाई
- राजपाल सिंह- निर्दलीय- केतली