भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकलने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारी गांव की ओर पहुंचे और उन्होंने किसान यूनियन के पदाधिकारियों को समझाकर मामला शांत किया। ट्रैक्टर तिरंगा रैली सासनी में अजरोई गांव से शुरू होकर भोजगढी तक निकाली गई। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रज्ञा यादव को दिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह, जिला संगठन मंत्री संजीव कुमार उर्फ भोला सूर्यवंशी, विष्णु चौधरी, योगेश कुमार, शेरु पाठक, हारून मलिक ,आशीष भारद्वाज ,सुनील शर्मा, बंटी ठाकुर, अजीत कुशवाहा ,यतेंद्र सूर्यवंशी आदि मौजूद थे।
ज्ञापन में हैं ये मांग
1--एम स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर c2+50 के अनुसार एमएसपी दी जाए एवं एमएसपी पर लीगल गारंटी कानून बनाया जाए।
2--किसान आन्दोलन में किसानों पर लगे मुकद्दमे वापस हों।
3--सभी किसान परिवारों को कर्ज के जाल से मुक्त कराने को शीघ्र कर्ज माफी की घोषणा की जाए।
4--बिजली संसोधन विधेयक 2022 को वापस लिया जाए।
5--सेना में अग्निवीर योजना को वापस लिया जाए एवं जवानों की भर्ती पूर्व की भांति हो।
6--कृषि यन्त्रों पर जीएसटी समाप्त की जाए।
7--किसान, खेतिहर मजदूर को 5000रु. पैंशन दी जाए।
8--कृषि उत्पादन और व्यापार से बहुराष्ट्रीय कंपनियों को दूर रखा जाय।
9--लखीम पुर खीरी के शहीद किसानों को न्याय दिया जाए एवं अपराधियों को दण्ड दिया जाय।