फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पंचायत में किसानों ने उठाईं समस्याएं, सौंपा ज्ञापन

Sat, 17 Jan 2026 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को तहसील परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों ने अपनी समस्याओं के समर्थन में आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह वर्मा ने की, जबकि संचालन विश्वजीत सिंह ने किया। विक्रम सिंह वर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि निराश्रित गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनके रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसानों के नलकूपों को रात के समय टू-फेज बिजली उपलब्ध कराई जाए, जिससे सिंचाई में सुविधा मिल सके।
ज्ञापन में कहा गया है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल अत्यधिक आ रहे हैं, जबकि शिकायत करने पर अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जाती। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। पंचायत में चंद्रेश चौधरी, पदम सिंह आर्य, देवेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, राजेंद्र यादव, बृजमोहन यादव, श्रीराम चौधरी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें