फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चकबंदी के विरोध में फिर उतरे महासिंहपुर के किसान

Fri, 13 Jun 2025 11:12 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हसायन के महासिंहपुर में चकबंदी के विरोध में हुंकार भरते ग्रामीण। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
हसायन ब्लाॅक के गांव महासिंहपुर में चकबंदी के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को फिर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि प्रशासन ने उनके साथ धोखा किया है। आश्वासन के 15 दिन बाद भी प्रशासन ने चकबंदी आयुक्त को कोई रिपोर्ट नहीं भेजी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव में चकबंदी के विरोध में ग्रामीणों ने 23 दिनों तक चकबंदी के विरोध में क्रमिक अनशन किया था। 27 मई को डीएम के निर्देश पर एसडीएम सिकंदराराऊ ने गांव में पहुंचकर किसानों का अनशन समाप्त कराया था।

उन्होंने डीएम की तरफ से किसानों से वादा किया था कि गांव में चकबंदी का कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। यहां हुई वोटिंग के आधार पर जल्द ही चकबंदी आयुक्त को गांव में चकबंदी रुकवाने के लिए फाइल भेज दी जाएगी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं भेजी है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि वह अब तक कई बार हाथरस जाकर रिपोर्ट की कॉपी मांग चुके हैं, मगर उन्हें हर बार टरका दिया जाता है। उन्हें पता चला है कि अभी तक बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने डीएम तक उनकी फाइल नहीं भेजी है। किसान चंद्रभूषण का कहना है कि डीएम साहब के कहने के बाद भी लेखपाल और कानूनगो गांव में आते हैं और किसानों को आपस में लड़वाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें