फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: परिवार सगाई समारोह में गया, पीछे घर खंगाल ले गए चोर, रिपोट दर्ज कर जांच शुरू

Sat, 07 Dec 2024 10:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परिवार खंदारी गढ़ी में भाई की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गए। बाद में किसी ने उनके मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के गांव खंदारी गढ़ी में एक मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। घटना के वक्त परिवार सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


शहर के मुंशी गजाधर मार्ग निवासी शशि कुमार ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह अपने परिवार के साथ 5 दिसंबर को गांव खंदारी गढ़ी में भाई की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान वह परिवार के साथ घर से तैयार होकर कुसुम वाटिका में चल रहे समारोह में शामिल होने चले गए। 

बाद में किसी ने उनके मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी कर ली। साढ़े नौ बजे लौटे तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।  उन्होंने 15 हजार रुपये, सोने की चेन, कानों के टॉप्स आदि जेवर चोरी कर लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें