फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन: परिवार ने लगाया गांव छोड़ने का पोस्टर, दौड़े अफसर, तीन युवकों पर लगाया घर में पत्थर फेंकने का आरोप

Thu, 29 May 2025 10:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक परिवार ने गांव को छोड़ने का मन बना लिया और पलायन के पोस्टर तक लगा दिए। परिवार तीन युवकों से परेशान है। तीन युवकों पर घर में ईंट- पत्थर फेंकने का आरोप है।
विज्ञापन
गांव नगला अलिया से जाते परिवार के लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया में एक परिवार ने 29 मई को अपने घर की दीवारों और दरवाजों पर गांव छोड़ने का पोस्टर लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन लोगों को समझा-बुझाकर गांव न छोड़ने के लिए मनाया।

विज्ञापन


दरअसल, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया की निवासी सुखवीरी देवी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि 21 मार्च को सुबह करीब आठ बजे वह घर के अंदर खाना बना रही थीं। सोनू उर्फ सोहन ठाकुर व तीन अज्ञात व्यक्ति रंजिश मानते हुए 10 दिन पहले से उनके घर के अंदर ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं। एक ईंट उनकी बेटी मीनाक्षी और भतीजी नंदिनी के सिर में लग गई, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके परिजनों ने शिकायत की तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। सुखवीरी का कहना है कि उनकी बेटी मीनाक्षी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बारे में उन्होंने थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद भी आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देते हुए फैसले के लिए दबाव बना रहे हैं। यही कारण है कि अब उन्होंने गांव छोड़कर किसी अन्य स्थान पर जाने का मन बना लिया है। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि पलायन की कोई बात नहीं। एक परिवार में कुछ नाराजगी थी, जिसे दूर कर दिया गया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें