मैक्स गाड़ी की टक्कर से युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सहपऊ क्षेत्र के गांव थरौरा निवासी हरिशंकर ने कोतवाल में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगया है कि 29 मई शाम करीब 4:10 बजे ग्राम मानिकपुर की ओर से उसके ही गांव के निवासी दो युवकों तेज गति से मैक्स गाड़ी को चलते हुए उसमें जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। वह बड़ी मुश्किल से बचा। इसी बात को लेकर उसके नाती से उन दोनों की कहा-सुनी हो गई। टक्कर लगने से उसे चोट आई हैं। पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।