फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: केबल बक्सा में धामाका, दो घंटे गुल रही बिजली

Sun, 26 Mar 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगतिपुरम सबस्टेशन से आने वाली 33 हजार केवीए के केबिल बक्सा में शनिवार सुबह धमाका हो गया। इस कारण शहर के कई इलाकों में करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। फॉल्ट दूर होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


शहर से देहात तक बिजली की लाइनें जर्जर है। इस कारण आए दिन फॉल्ट होने पर बिजली गुल हो जाती है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार सुबह प्रगतिपुरम सबस्टेशन से आने वाली 33 हजार केवीए के केबिल बक्सा में धमाका हो गया। इसी के साथ नवलनगर, रमनपुर, अलीगढ़ रोड, बागला मार्ग सहित कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।


बिजली गुल होने के चलते लोग जरुरी कामकाज नहीं कर सके। दिनचर्या भी प्रभावित हुई। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे फॉल्ट दूर होने के बाद बिजली आई। जाकर लोगों ने राहत महसूस की। इस मामले में एक्सईएन अभिषेक सिंह का कहना है कि 33 हजार के केबिल बक्सा जल गया था। इस कारण सुबह नौ बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें