फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यवसायी की दुकान पर मिले एक्सपायरी डेट के मसाले

Thu, 30 Nov 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
एफडीए छापा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 नकली खाद्य पदार्थ बेचने की शिकायत पर गुरुवार को एफडीए की टीम ने हसायन में शराब के ठेके के पास एक किराना व्यवसायी की दुकान पर छापा मारा। यहां टीम को एक बोरा भरकर एक्सपायरी डेट के मसाले मिले। एफडीए अफसरों ने इन मसालों को मौके पर ही नष्ट करा दिया। यहां से दो नमूने भी संग्रहित किए गए।
विज्ञापन


आईजीआरएस पोर्टल पर हसायन के कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि हसायन में शराब के ठेके के पास परचून की दुकान पर नकली खाद्य सामग्री बिक रही है। इस शिकायत का संज्ञान लेने लेते हुए एफडीए के डीओ देवाशीष उपाध्याय के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह, खाद्य सुरक्षाधिकारी राकेश कुमार, बीएन कटियार ने संयुक्त रूप से हसायन में सुरेंद्र कुमार पुत्र मुन्नीलाल की किराने की दुकान पर छापा मारा। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी ने बताया कि जांच में दुकान से एक्सपायरी डेट के पैक्ड मसाले काफी संख्या में मिले हैं।

इन मसालों को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया है। दुकान से नमकीन और सरसों के तेल का नमूना भी संग्रहित किया गया है। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ लैब भेज दिया गया है। डीओ ने बताया कि मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्य कारोबारी एक्सपायरी डेट की खाद्य वस्तुएं बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ न करें। कार्रवाई के दौरान दुकान के आसपास काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें