फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यूपी बोर्ड परीक्षा में मोबाइल नहीं रख सकेंगे परीक्षक, बाहर ही रखना होगा

Fri, 03 Feb 2023 09:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने के लिए कई पहलुओं पर तैयारी की जा रही है। परीक्षक अपना मोबाइल फोन परीक्षा कक्ष के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। इसे लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मोबाइल - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षक परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। इसे लेकर शासन से सख्त निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन व सुचितापूर्ण तरीके से कराए जाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

विज्ञापन


जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 51 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देेंगे। अक्रूर इंटर कॉलेज में परीक्षा सामग्री आना शुरू हो गया है। वहीं, तहसील व जिला स्तर पर संकलन केंद्र भी बनाए गए हैं।

परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने के लिए कई पहलुओं पर तैयारी की जा रही है। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षक अपना मोबाइल फोन परीक्षा कक्ष के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। इसे लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें